शहरवासियों को जल्द ही महानगर के सबसे ज्यादा भीडभाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक जाम से राहत मिलने वाली है। नगर निगम ने शहर के 15 प्रमुख और सबसे ज्यादा जाम वाले चौराहों को दुरुस्त करने की नई प्लानिंग तैयार की है। केंद्र सरकार के नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत निगम इन चौराहों पर करीब 6 करोड़ रुपए से अधिक रकम खर्च करेगा। निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल ने बताया, अगले दो महीनों में टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी, जबकि छह महीने में सभी 15 चौराहों का सुधार कार्य पूरा किया जाएगा। ये वही चौराहे हैं, जिनमें कुछ स्थान ब्लैक स्पॉट बन चुके हैं। पूरे प्रस्ताव को सोमवार को मेयर की अध्यक्षता में हुई एफ एंड सीसी (फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी) की बैठक में मंजूरी दे दी गई। बैठक में मेयर के साथ सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर, डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर और निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल मौजूद रहे। कमेटी ने शहर के विकास से जुड़े कुल 100 प्रस्तावों को हरी झंडी दी। चौराहों पर स्लिप-रोड, डिवाइडर बनेंगे, साइन बोर्ड लगेंगे {इट्टां वाला चौक {बोबी पैलेस से शिंगार सिनेमा {विश्वकर्मा चौक {जय माता चिंतपूर्णी ढाबा से भारत पेट्रोल पंप तक {पंजाब नेशनल बैंक {जगराओं पुल चौक {सब्जी मंडी चौक {पुलिस लाइन दीप नगर {सेठी आइसक्रीम टी-प्वाइंट मेट्रो रोड चौक {श्री दुर्गा माता मंदिर चौक {बी-7 चौक {हंबड़ां रोड बच्चन सिंह मार्ग टी-प्वाइंट {कीज़ होटल के सामने एसबीएस नगर चौक {नवीन भारत मार्केट पक्खोवाल रोड {दुगरी रोड पुलिस चौकी कमेटी ने इन प्रस्तावों को दी अपनी मंजूरी {जगराओं पुल से बुड्ढा दरिया तक निगम के एलीवेटेड पुल पर 5.23 करोड़ की लागत से मास्टिक लेयर डाली जाएगी। {कारकस प्लांट की सिक्योरिटी से लेकर देखरेख पर खर्च होने वाले पैसे मंजूरी किए। {सीएंडडी प्लांट की लागत 7 करोड़ से 8 करोड़ करने का प्रस्ताव पास किया। {वार्ड नंबर-63 में 4 पार्क मैनेजमेंट कमेटियां बनेंगी। {ढंडारी पुल के पास खाली जमीन पर ग्रीन बेल्ट बनाने का प्रस्ताव पास। {केंद्र से 150 करोड़ रुपए ब्याज मुक्त लोन लेकर डेवलपमेंट प्रस्तावों को मंजूरी। {आउटसोर्स के जरिये बेलदार और मिस्त्री की भर्तियां होंगी। {बुड्ढा दरिया पर चार पुल बनाने के लिए एनओसी लेने का प्रस्ताव। केंद्रीय योजना के तहत लुधियाना का पुराना बाजार सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट के तौर पर चुना जाना है। इसके लिए केंद्र सरकार लुधियाना के लिए 150 करोड़ रुपए जारी करेगा। इसीलिए एफएंडसीसी में बाजारों का डिजाइन तैयार करके देने के लिए नया कंसल्टेंट हायर करने का प्रस्ताव मंजूर किया है। इसी के तहत चौड़ा बाजार से घंटाघर तक सभी पुराने बाजारों के लिए 150 कैमरे, जल एटीएम और एलईडी लाइट्स लगाने का टेंडर लगाया जा चुका है। इन चौराहों पर होंगे ये काम एफएंडसीसी में पेश हुए 100 प्रस्तावों को मिली मंजूरी पुराने बाजार अपग्रेड करने को हायर किया नया कंसलटेंट {मौजूदा चौराहों पर स्लिप-रोड बनाए जाएंगे। {जिन चौराहों की अलाइनमेंट सही नहीं, ठीक की जाएगी {साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे। {सभी चौराहों पर जैब्रा-क्रॉसिंग, स्टॉप लाइनें लगेंगी। {वाहनों के लिए प्रॉपर रोड फर्नीचर का काम होगा, ताकि वाहन चालकों को आसानी रहे। {जिन चौराहों पर कब्जे या अन्य रुकावटें हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। {चौकों पर प्रॉपर डिवाइडर बनेंगे, पैदल क्रॉसिंग का रास्ता बनेगा।


