टो की कार छुड़ाने पहुंचे मालिक ने पुलिस वाले को पीटा, 1 अरेस्ट

लुधियाना| गाड़ी को टो कर ले जाने के दौरान ट्रैफिक पुलिस और उनकी टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह वारदात 4 जनवरी की दोपहर पुलिस लाइन के नजदीक उस समय हुई, जब दंडी स्वामी मंदिर के पास सड़क पर अवैध रूप से पार्क की गई एक कार को टो करके ले जाया जा रहा था। पीड़ित राहुल कुमार वासी कपिल पार्क, हैबोवाल ने बताया कि वारदात वाले दिन वह एएसआई जोगिंदर सिंह और टो-वैन चालक जसपाल सिंह के साथ किआ कार (PB10-HP9007) को टो करके पुलिस लाइन ले जा रहा था। इसी दौरान उक्त कार का मालिक मौके पर पहुंच गया। आरोपी ने पहले राहुल पर हमला किया और इसके बाद मुलाजिम से भी मारपीट की। आरोपी टो-वैन पर चढ़ गया और एक्टिवा से उनका रास्ता रोक दिया। मामले की शिकायत थाना डिवीजन-8 की पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस ने आरोपी अर्शदीप सिंह पुत्र दलजीत सिंह, निवासी दीप नगर, सिविल लाइन और रोहित कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया। जांच अधिकारी हरदीप सिंह ने बताया कि आरोपी अर्शदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *