लुधियाना| शहीद भगत सिंह नगर स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व मनाया गया। जहां विशेष रूप से आयोजित गुरबाणी कीर्तन समागम में नन्हे बच्चों ने अपनी सुरीली आवाज में कीर्तन गान कर उपस्थित समस्त संगत को निहाल कर दिया। इस आध्यात्मिक अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मलकीत सिंह ने भावी पीढ़ी को अपनी जड़ों और गुरुसिखी के सिद्धांतों से जोड़ने का विशेष लक्ष्य निर्धारित किया। पूर्व सरपंच किरण मोहन ने समागम में पहुंची संगत का आभार जताते हुए कीर्तन करने वाले बच्चों को सिरोपा देकर सम्मानित किया।


