उत्तरांचल कुमाऊं विकास परिषद ने जारी किया नववर्ष का कैलेंडर

लुधियाना| उत्तरांचल कुमाऊं विकास परिषद लुधियाना की तरफ से परिषद के कार्यालय में अध्यक्ष गिरधर सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने अत्यंत उत्साह के साथ नववर्ष 2026 का रंगीन कैलेंडर विमोचन किया। इस अवसर पर परिषद ने घोषणा की कि 8 फरवरी को भव्य उत्तरैणी कौतिक का आयोजन किया जाएगा। उत्तराखंड के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान सदस्य शिव दत्त जोशी, मोहन सिंह रावत, किशन सिंह रावत, शिव सिंह रावत, कैलाश चंद्र सिंह जमनाल, प्रेम सिंह मनराल, रेवाधर शर्मा सहित केंद्रीय चेयरमैन कैलाश शर्मा, उप-चेयरमैन राजेश जोशी, महासचिव नारायण दत्त उप्रेती, मुख्य निरीक्षक श्याम चन्द तिवारी, पुरोहित पं. नन्द किशोर उप्रेती, संगठन सचिव किशन सिंह कड़ाकोटी, माल सचिव महिंदर सिंह मनराल, क्षेत्रीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह कड़ाकोटी व पुरन चन्द चंदोला पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *