1 किमी नंगे पांव पैदल चलकर श्री हरमंदर साहिब पहुंचे कैबिनेट मंत्री सोंध, श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश

अमृतसर | श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होने के बाद कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने कहा, सिख मर्यादा उल्लंघन रोकने को नोडल अफसर लगाएंगे। वह शहीदी दिवस पर लगाए गए हो​र्डिंग्स में भाई जैता सिंह जी को ऐतराजयोग्य तरीके से दिखाने के चलते मर्यादा उल्लंघन पर जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज के समक्ष पेश हुए। जत्थेदार ने उन्हें ऐसे अधिकारी की नियुक्ति का सुझाव ​दिया, जो सिख मर्यादाओं का जानकार हो। सोंध नंगे पांव 1 ​किमी पैदल चलकर श्री हरमंदर साहिब पहुंचे। सुबह 9:30 बजे पहुंचे सोंध ने 1 घंटे तक सचिवालय में बैठकर जत्थेदार के आने का इंतजार किया। फिर सुबह 11 बजे सोंध स्पष्टीकरण देने के बाद वापस लौट गए। सीकेडी के प्रधान डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के समक्ष पेश होकर स्पष्टीकरण सौंपा। डॉ. निज्जर ने कहा, सीकेडी के 464 सदस्य हैं। जत्थेदार के आदेश के तहत सर्कुलर जारी कर सभी को अमृतपान करने की हिदायत दी गई है। सीकेडी प्रधान ने श्री अकाल तख्त पर स्पष्टीकरण दिया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *