भास्कर न्यूज | बालोद दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज नगर इकाई बालोद का चौदहवां वार्षिक अधिवेशन रविवार को कुर्मी भवन बालोद में हुआ। स्वागत गीत, सामाजिक प्रतिवेदन, अध्यक्षीय भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। अधिवेशन की अध्यक्षता नगर इकाई अध्यक्ष वाईके देशमुख ने की। अधिवेशन की शुरुआत प्रांगण में लगने वाले पेवर ब्लॉक के लिए भूमिपूजन से हुई। सामाजिक प्रतिवेदन सचिव धर्मेंद्र देशमुख ने प्रस्तुत किया। अध्यक्षीय भाषण में वाईके देशमुख ने समाज की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाएं बताई। मुख्य अतिथि सांसद भोजराज नाग के प्रतिनिधि एवं जिला अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख ने बताया कि सांसद ने समाज के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने भवन परिसर में बोर खनन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कुर्मी समाज शिक्षा और एकता के लिए जाना जाता है। नाड़ी वैद गुरुदेव बीरेंद्र देशमुख ने कहा कि सभी को समाज में जन्म लेने का कर्ज उतारना है और सभी को समान दृष्टि से देखना चाहिए। उन्होंने आयोजन के लिए 11 हजार रुपए दान स्वरूप दिए। साथ ही जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने समाज के विकास के बारे में जानकारी दी। विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया अधिवेशन के दौरान समाज की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया। शैक्षणिक क्षेत्र में चेष्टा देशमुख, यान्हवी देशमुख, दीशा हरमुख, व्यवसाय क्षेत्र में अंकित देशमुख, सेवा क्षेत्र में सागर देशमुख, खेलकूद में राजेंद्र देशमुख, स्तुति सुकतेल, मनीष देशमुख, गीत देशमुख का सम्मान किया गया। इस दौरान रुक्मणि सुकतेल, मालवीय देशमुख, धर्मेंद्र देशमुख, भोलेश्वर अमृत, सुरेंद्र हरमुख, चंद्रिका देशमुख, तेजराम देशमुख, डॉ. रूपेंद्र देशमुख, रूपनारायण देशमुख आदि मौजूद थे।


