गुरूर विकासखंड के ग्राम दर्रा (खर्रा) में श्री राधा कृष्ण महिला समिति और ग्रामवासियों के सहयोग से 9 से 17 जनवरी तक संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन रखा गया है। इस आयोजन में कथा वाचक जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के कृपापात्र शिष्य पं. अमित सरस भारती झा ओंकारेश्वर शिव मंदिर पलारी में कथा वाचन करेंगे। ग्रामीण मुकेश साहू ने बताया कि कथा प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 1 बजे तक और दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक होगा। प्रथम दिवस 9 जनवरी शाम 4 बजे कलश यात्रा, वेदी पूजन स्थापना, गोकर्ण उपाख्यान, द्वितीय दिवस श्रीमद्भागवत रचना, शुकदेव जन्म, परीक्षित जन्म, तृतीय दिवस वराह अवतार, कपिल चरित्र, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, चतुर्थ दिवस भरत चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, समुद्र मंथन, पंचम दिवस श्रीराम जन्म, श्रीकृष्ण जन्म उत्सव, षष्ठम दिवस श्रीकृष्ण बाल लीला, प्रेम लीला, सप्तम दिवस गोवर्धन लीला, कंस वध, रुक्मिणी मंगल चरित्र, अष्टम दिवस सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, चढ़ोत्तरी शोभायात्रा, नवम दिवस गीता प्रवचन, तुलसी वर्षा, हवन पूजन, कपिला तर्पण होगा।


