भास्कर न्यूज | देवरी बंगला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टटेंगा में रविवार को वार्षिक उत्सव एवं स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कुंवर सिंह निषाद थे। समारोह की अध्यक्षता शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य टुमन साहू ने की। वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गीत, नृत्य और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही खेल, शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा और संस्कार देना किसी भी विद्यालय की पहचान है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विद्यालय के वार्षिक उत्सव का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि छात्र-छात्राओं की रूचि, प्रगति और उनके प्रयासों का मूल्यांकन करना भी होता है। ऐसे आयोजन छात्रों को नई प्रेरणा और उत्साह प्रदान करते हैं। और विधायक कुंवर सिंह ने शाला परिसर में डोम शेड एवं मंच निर्माण की घोषणा की । इस अवसर पर कार्यक्रम में कोदूराम दिल्लवार, जिला कांग्रेस महामंत्री केशव शर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रभा नायक, किशोरी साहू, रमेश सोनवानी, सरपंच दीप्ति साहू, घनश्याम ठाकुर, सागर साहू, तरुण पारकर, सुरेश साहू, पुरुषोत्तम उर्वशा, चंद्रशेखर उर्वशा, प्राचार्य आर.के. देवांगन, शाला परिवार और ग्रामीण उपस्थित रहे।


