चंदनबिरही में 10 व 11 को होगा मानसगान सम्मेलन

पुरूर | मानस प्रचार समिति एवं आदर्श मानस मंडली द्वारा चंदनबिरही में 2 दिवसीय संगीतमय मानसगान सम्मेलन 10 व 11 जनवरी को होगा। इसका शुभारंभ 10 जनवरी को सुबह 9 बजे जनपद सदस्य परमिला साहू, सरपंच गोकुल राम ठाकुर, शैलेन्द्र सार्वा, भगवानी साहू, राजेश कुमार साहू, रूखमणी साहू, भीमसेन साहू, महेश सोनबेर, मोहन लाल साहू के आतिथ्य में होगा। आयोजन समिति अध्यक्ष हेमप्रकाश गंजीर ने बताया कि सम्मेलन में पहले दिन जय बजरंग मानस परिवार सेनचुवा, स्वांता सुखाय मानस परिवार छुईंया, जय परमेश्वरी बालिका मानस परिवार कोटेला बालोद, स्वारागिनी मानस परिवार बीजा बैरागी कवर्धा, नव ज्योति महिला मानस परिवार भाठागांव, जय शंकर मानस परिवार चिखली, मधु मारूचि मानस मंडली गोजी और दूसरे दिन ज्ञान ज्योति मानस परिवार नाहनबिरही मैनपुर, संगीता मानस परिवार टुंडरा बालौदाबाजार, आदर्श श्रीराम भक्त मानस परिवार रक्से कवर्धा, जय मां खल्लारी संग कीर्तन मानस परिवार बेमचा महासमुंद, वंदना बालिका मानस परिवार पड़कीभाट धमतरी, शिवप्रिया बालिका मानस परिवार रूवातला डोंगरगढ की प्रस्तुति होगी। सम्मेलन का समापन 11 जनवरी को विधायक संगीता सिन्हा के मुख्य आतिथ्य में होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *