बेमेतरा|अवैध मुरुम खनन व माफियाओं की सक्रियता को लेकर लगातार खबर प्रकाशन बाद प्रशासन ने एक्शन लिया है। ग्राम पंचायत खंघारपाट के निस्तारी तालाब में हो रहे अवैध मुरुम खनन के मामले को लेकर भिंभौरी तहसीलदार सरिता मढ़रिया, खनिज विभाग अधिकारी अर्चना ठाकुर ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीण भी मौजूद थे। निरीक्षण के बाद निस्तारी तालाब में मुरुम खनन बंद है। अवैध खनन मामले को लेकर पंचायत बैठक करने की बात कही जा रही है।


