कोयला अधिकारियों की ग्रेच्युटी 25 लाख हुई, 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी

कोल इंडिया अधिकारियों की ग्रेच्युटी में बढ़ोतरी हुई है। अधिकारियों को 20 की जगह 25 लाख ग्रेच्युटी मिलेगी। बढ़ी हुई ग्रेच्युटी का लाभ एक अक्टूबर 2025 से प्रभावी होगा। यानी 30 सितंबर को सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों को 20 लाख रुपए ही ग्रेच्युटी का भुगतान होगा। जबकि एक अक्टूबर 2025 के बाद सेवानिवृत्त होने वाले बीसीसीएल अधिकारियों को 50 प्रतिशत से अधिक आईडीए होने से ग्रेच्युटी का सीलिंग 20 से बढ़ाकर 25 लाख किया गया है। जो अधिकारी अक्टूबर 2025 से दिसंबर 2025 तक सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें 20 लाख रुपए का भुगतान कर दिया गया। अब बतौर एरियर के रूप में 5 लाख रुपए का भुगतान होगा। इस संबंध में कोल इंडिया के जीएम (एचआर) की ओर से सोमवार को कार्यालय आदेश जारी करते हुए सभी सभी अनुषंगी कंपनियों के प्रबंधक को प्रेषित किया गया है। सेल जैसी अन्य पीएसयू में यह सुविधा पहले से ही लागू है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *