राज्य के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से शुरू की गई गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना की रफ्तार काफी धीमी है। राज्य के 13 जिलों में 10 से भी कम छात्रों को इस योजना का लाभ मिल पाया है। लोहरदगा जिले में एक भी छात्र को अब तक लोन नहीं मिला है। वहीं दो जिलों में सिर्फ 1-1 छात्र ही लाभान्वित हुए हैं। अप्रैल 2024 से लेकर पिछले महीने तक पूरे राज्य में केवल 835 छात्रों को ही उच्च शिक्षा के लिए लोन की राशि मिल पाई है। चतरा में 4, दुमका में 4, गढ़वा में 5, गोड्डा में 2, गुमला में 4, जामताड़ा में 1, खूंटी में 3, लातेहार में 9, पाकुड़ में 2, साहेबगंज में 1, सिमडेगा में 2, प. सिंहभूम में 8 छात्रों को यह लोन मिल पाया है। रांची में सबसे अधिक 346 और पूर्वी सिंहभूम में 128 छात्रों को लोन मिला है। इस योजना के लिए कुल 5499 छात्रों ने आवेदन दिया था। इनमें से 977 आवेदन अब भी लंबित हैं, जो पिछले छह महीने से विभिन्न बैंकों में अटके हुए हैं। विभिन्न कारणों से 2161 आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए हैं। 2035 छात्रों का लोन स्वीकृत हो चुका है, पर भुगतान सिर्फ 835 छात्रों को ही हुआ है। जानिए… किस जिले में कितने आवेदन आए और कितनों को मिला लोन जिला आवेदन पेंडिंग रिजेक्ट सेंक्शन पेमेंट उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि बैंकों को निर्देश दिया गया है कि वे विसंगतियों को दूर कर छात्रों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ दिलाएं। पिछले महीने हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के लंबित आवेदनों पर नाराजगी जताई गई थी। बैंकों को निर्देश दिया गया था कि वे दिसंबर में ही सभी लंबित आवेदन निपटाएं। समय पर लोन दें। जल्द विसंगति दूर करें बैंक: मंत्री बैंकर्स समिति में देरी पर उठा मामला स्रोत: उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग जिला आवेदन पेंडिंग रिजेक्ट सेंक्शन पेमेंट


