26 जोड़े का वैवाहिक सम्मेलन आज

चित्तौड़गढ़ | हजरत काजी पिया रहमतुल्लाह अलेह की ओर से व आल इंडिया उलेमा एंड मशाईख बोर्ड के सहयोग से 26 जोड़े का सामूहिक विवाह सम्मेलन गांधीनगर स्थित गुलमोहर गार्डन में होगा। आल इंडिया उलेमा ऐंड मशाईख बोर्ड के जिलाध्यक्ष सैयद अमानत अली ने बताया कि हजरत सैयद मोहम्मद अशरफ अशरफी व दरगाह कमेटी के सदर हाजी सैयद दौलत अली की उपस्थिति में सुबह नौ बजे बारात आएगी। सुबह 10 बजे निकाह का आयोजन होगा। दोपहर एक बजे भोजन व्यवस्था रहेगी। दोपहर तीन विदाई की रस्म होगी। काजी चलफिर शाह युवा जमात, ग़रीब नवाज एजुकेशन सोसायटी, अशरफी युवा जमात, हुसैनी अखाड़ा, बज़्मे हसनेन कमेटीअब्बासी समाज,पठान समाज, सिपाही मोहल्ला कमेटी आदि कमेटियां व्यवस्था में रहेगी। एडवोकेट सैयद इनायत आलू, रफीक नागौरी, जाकिर कुरैशी, साजिद लोहार, ताहिर हुसैन सिलावट, गुलाम रसूल खान, मोहम्मद सिद्दीक छीपा, मोहम्मद अली आदि कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *