झामुमो कार्यकर्ताओं और आंदोलनकारियों के सुख्र- दुख में साथ खड़ी है : विनोद

झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और आंदोलनकारियों के सुख-दुख में उनके साथ है। कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान हमारी पहली प्राथमिकता है। पांडेय सोमवार को बुंडू से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और आंदोलनकारियों के साथ झामुमो के कैंप कार्यालय में बात रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होते हैं। झामुमो महासचिव ने क्षेत्र में संगठन की मजबूती पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और आंदोलनकारियों ने अपनी समस्याओं को भी रखा। विनोद पांडेय ने सभी को आश्वस्त किया कि सरकार तक उनकी बात पहुंचायी जाएगी और समस्याओं का समाधान होगा। सरकार समाज के हर वर्ग की उन्नति और प्रगति को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *