महिला सम्मेलन में लखपति दीदी और ड्रोन दीदी का किया सम्मान

भास्कर न्यूज | चित्तौड़गढ़ राज्य सरकार के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में महिला सम्मेलन हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख भूपेंद्रसिंह बडोली ने कहा कि मेवाड़ की मातृशक्ति के त्याग एवं बलिदान को पूरा विश्व मानता है। यह त्याग और तपस्या बलिदान की भूमि है। पीएम नरेंद्र मोदी विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सीएम भजन लाल शर्मा अथक प्रयास कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए राजीविका, कौशल, आजीविका विकास महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए ऋण उपलब्ध करा रही है। इधर महिला सम्मेलन के दौरान लखपति दीदी रामकन्या माली, रीना कंवर, रितुकंवर, अंजना बैरागी, पिंकी खटीक, अंजना गोस्वामी, प्रमिला कंवर, रीमा सेन एवं प्रेम कंवर को जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका संवर्धन राशि जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने का चेक वितरण किया। महिला निधि बैंक ने मोनिका वेद, आशा लोहार रेखा खारोल, लक्ष्मी एवं विद्या लोहार को ऋण स्वीकृति चेक का जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने चेक वितरण किया। राजसखी पोर्टल ऐप का प्रदर्शन किया गया। रतन शर्मा एवं ड्रोन दीदी नरगिस बी टीना सुथार, उषा लोहार, सुशीला जाट को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। महिलाओं को इलेक्ट्रॉनिक कुकिंग सिस्टम भी वितरण गया। सीएम अमृत आहार योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिन तक बच्चों को दूध मिलेगा। इस बीच सीएम भजनलाल शर्मा ने जिले की नंदू कुमार से वीसी से संवाद किया। उन्होंने नंदू कुमारी से पूछा कि आपको 450 सौ रुपए में गैस सिलेंडर मिल रहा है कि नहीं तो नंदू कुमारी ने जवाब देते हुए कहा कि 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिल रहा है एवं 20 किलो गेहूं नि:शुल्क मिल रहा है। इसके लिए मैं आपको बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं। इस दौरान जिला प्रभारी सचिव भानु प्रकाश एटरु, कलेक्टर आलोक रंजन, एडीएम प्रभा गौतम, रामचंद्र खटीक, एसीईओ राकेश पुरोहित, एसडीएम बीनू देवल के अलावा भाजपा प्रदेश प्रवास प्रभारी श्रवणसिंह राव, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा, मंजू पितलिया,विदूषी बिल्लू सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *