दरगाह ख्वाजा इमाम नासिर में मनाया 1113वां उर्स

भास्कर न्यूज | जालंधर देश की पुरानी और ऐतिहासिक दरगाह ख्वाजा इमाम नासिर में दो दिवसीय 1113वां उर्स मुबारक सोमवार रात संपन्न हुआ। इस दौरान मालेरकोटला से आए कव्वालों ने सूफियाना माहौल बनाया। पंजाब वक्फ बोर्ड जालंधर के स्टेट अफसर नदीम अहमद खान ने बताया कि उर्स बोर्ड सीईओ शौकत अहमद पारे, अध्यक्ष मोहम्मद ओवैस की अगुवाई में मनाया गया। इसमें पंजाब सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु दरगाह में जियारत करने पहुंचे। श्रद्धालु चादरपोशी व दुआओं में शामिल हुए। साफ-सफाई, रोशनी, पेयजल और सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की गई। नामचीन कव्वालों ने अपने कलाम से दरगाह में रूहानी माहौल बनाया। दरगाह कमेटी के सदस्यों ने बताया कि उर्स का मकसद आपसी सद्भाव, इंसानियत और सूफी परंपरा के पैगाम को आगे बढ़ाना है। उर्स की अंतिम शाम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और देर रात तक दरगाह में अकीदतमंदों की मौजूदगी रहने की संभावना है। इस मौके पर आरसी समसुल कमर, आरसी अनवर अहमद खान, आरसी सलीम बहादुर, आरसी शकील अहमद, सीनियर कांग्रेसी नेता जब्बार खान, अमजद अली खान, शमशेर सिद्दीकी, मोहम्मद शहजाद, शहजाद सलमानी पिंकी, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद नवाब, राशिद अली, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद कमालुद्दीन, विशाल मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *