बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में ज्ञापन दिया

चित्तौड़गढ़ | बिजली निगम के निजीकरण के खिलाफ बिजली निगमकर्मी सहित अब किसान भी मुखर हो रहे हैं। चित्तौड़गढ़ तहसील के किसानों ने विधायक चंद्रभानसिंह आक्या को ज्ञापन सौंपकर निजीकरण से किसानों, आमजनता को होने वाले नुकसान व परेशानी से अवगत कराया। विधायक से आग्रह किया कि वह उनकी बात को मुख्यमंत्री तक पहुंचाए। भंवरसिंह खरड़ी बावड़ी, अजय चौधरी, रामनिवास जाट, मांगीलाल जाट, देवीलाल जाट ,देवीलाल गाडरी ,सोहनसिंह, शांतिलाल माली, पूरणमल कुमावत, शोभा लाल डांगी, हीरालाल डांगी, प्रवीण शर्मा, ओमप्रकाश जाट, प्रभु जाट आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *