बरनाला नगर निगम की नई वार्डबंदी का फाइनल नोटिफिकेशन जारी, नो वार्डों में की गई अदला-बदली

भास्कर न्यूज | बरनाला बरनाला में पहली बार होने जा रहे नगर निगम के चावन के 50 वार्डों की नई वार्डबंदी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 50 वार्डो में पिछले जारी हुए नोटिफिकेशन के एतराज मिलने के बाद 9 वार्डों की अदला बदली की गई है। पहले जारी किए गए नोटिफिकेशन में वार्ड नंबर 1, 4, 8, 9, 13, 15, 17, 19, 21, 23, 25, 29, 31, 33, 37, 39 41, 47 और 50 महिलाओं के लिए रिजर्व रखा गया था। अब इसमें से वार्ड नंबर 4 और 8 को जर्नल बना दिया गया है। वही वार्ड नंबर 37 को एससी के लिए रिजर्व कर दिया गया है। इसके स्थान पर वार्ड नंबर 5, 38 और 49 को महिलाओं के लिए रिजर्व कर दिया गया है। वार्ड नंबर 3, 7, 12, 28, 34, 40 और 48 अनुसूचित जातियों के लिए रिजर्व रखा गया था। इनमें से वार्ड नंबर तीन और साथ को अब अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए रिजर्व कर दिया गया है वही उनके स्थान पर वार्ड नंबर 20 और 37 को जोड़ा गया है। वहीं वार्ड नंबर 5, 27, 35, 43 45 और 49 अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए रिजर्व किया गया था इसमें से 5 और 49 को महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया है। उसके स्थान पर तीन और सात को जोड़ा गया है। वहीं वार्ड नंबर 6 और 11 बैकवर्ड क्लास के लिए रिजर्व रहेंगे। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं वार्ड नंबर 2, 10, 14, 16, 18, 20, 22, 24, 26, 30, 32, 36, 38, 42,44 और 46 को जनरल रखा गया था। इसमें से वार्ड नंबर 20 को स रिजर्व और वार्ड नंबर 38 को महिलाओं के लिए रिजर्व कर दिया गया है इसके स्थान पर वार्ड नंबर चार और आठ को जोड़ा गया है। वार्ड नं. 41 से ममता गर्ग और वार्ड 29 से महेश लोटा सहित अन्य नेताओं ने किया चुनाव लड़ने का एलान फाइनल सूची जारी होने के बाद कई नेताओं ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। पिछली बार नगर कौंसिल बरनाला के वाइस प्रधान रहे भाजपा नेता नरेंद्र गर्ग नीटा ने अपनी पत्नी ममता गर्ग उर्फ स्नेह लता को वार्ड नंबर 41 से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वहीं कांग्रेस के सीनियर नेता व पूर्व नगर कौंसिल वाइस प्रधान महेश लोटा ने वार्ड नंबर 29 से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इसके साथ ही भाजपा नेता व तीन बार के पार्षद रहे धर्म सिंह फौजी, नगर कौंसिल के प्रधान रहे गुरजीत सिंह रामनवासिया, आम आदमी पार्टी के सीनियर व्यापारी नेता नीरज जिंदल, तीन बार के पार्षद रहे हेमराज गर्ग अन्य नेताओं ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। आने वाले दिनों में चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होते ही चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *