स्टेट हाई स्कूल मैदान में रविवार को देर रात तक फुटबॉल के 4 मैच खेले गए। पहले मुकाबले में मॉर्निंग इलेवन ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए अमृत स्ट्राइकर्स को 4-1 से पराजित किया। टीम के खिलाड़ी योगी ठाकुर ने शानदार मूव्स और सटीक फिनिशिंग से दर्शकों को रोमांचित किया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच योगी ठाकुर रहे। दूसरा मुकाबला गुरुदेव एफ सी विरुद्ध बोरिंग एफ सी के बीच खेला गया। यह मैच दर्शकों के लिए सबसे रोमांचक रहा। इसमें दोनों ही टीमों ने अंत तक संघर्ष किया। मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। गुरुदेव एफसी के उवैश आलम ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। मैन ऑफ द मैच उवैश आलम बने। तीसरा मुकाबला अपना मार्ट योद्धाज़ बनाम री-यूनाइटेड एफसी के बीच खेला गया इसमें अपना मार्ट योद्धाज़ ने मजबूत डिफेंस और अनुशासित खेल का परिचय दिया। लेकिन री यूनाइटेड को अपना मार्ट योद्धा की गलती पर पेनाल्टी मिली। इस पेनाल्टी को गोल में तब्दील कर 1-0 से जीत हासिल की। निर्णायक गोल के साथ पूर्वांश साहू जीत के नायक और मैन ऑफ द मैच पूर्वांश साहू बने। मैन ऑफ द मैच राज पटेल रहे चौथा मुकाबला पद्मावती यामाहा बनाम हिंदू युवा मंच के बीच खेला गया। इस अंतिम मुकाबले में पद्मावती यामाहा ने कड़े मुकाबले में हिंदू युवा मंच को 1-0 से पराजित किया। इस मैच में राज पटेल का प्रदर्शन निर्णायक साबित हुआ। मैन ऑफ द मैच राज पटेल को मिला। स्टेट हाई स्कूल ग्राउंड में काका फुटबॉल के तत्वावधान में आयोजित सेवन ए साइड रात्रिकालीन फ्लड लाइट फुटबॉल लीग स्पर्धा के चौथे दिन फुटबॉल प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। दूधिया रोशनी में खेले मुकाबलों को देखने मैदान में चारो ओर दर्शकों की हर गोल पर तालियों से मैदान गूंज उठा। यू ट्यूब पर सीधा प्रसारण हो रहा इस फुटबॉल स्पर्धा का सीधा प्रसारण यू ट्यूब पर किया जा रहा है। दूर-दराज के फुटबॉल प्रेमी भी मुकाबलों का घर बैठे आनंद ले रहे हैं। रेफरी और तकनीकी टीम की सराहनीय भूमिका रही। सभी मुकाबलों को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में रेफरी राजू तिवारी, अखिलेश मिश्रा, नवीन शर्मा, चंदन सिंह की अहम भूमिका रही। टेक्निकल टेबल पर एमटी भद्र, राम साहू ने अपनी सेवाएं देते हुए स्पर्धा को व्यवस्थित रूप से संचालित किया। घनश्याम वर्मा ने बताया कि लीग का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।


