रांची | कांके के बीईईओ सुरेश चौधरी ने रविवार को जीपीएस उर्दू स्कूल, खिजूरटोली पहुंचे। चौधरी ने यहां पड़नेवाले छात्रों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। साथ ही, जीवन में सफलता पाने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि नियमित स्कूल आना, होमवर्क करना और नींव मजबूत करना सफलता के लिए आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को सुबह 5 बजे उठकर मेहनत करने और पठन-पाठन में अधिक रुचि लेने की सलाह दी। मौके पर प्रधानाध्यापक नसीम अहमद, सहायक शिक्षक सुभाष उरांव, शहजादा, शिक्षिका शमशाद बेगम समेत अन्य शिक्षक समेत 157 स्टूडेंट्स थे।


