लुधियाना में फंदा लगा महिला की मौत:परिजनों का आरोप-पति ने की हत्या,11 महीने पहले हुई शादी

पंजाब के लुधियाना में 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला का शव फंदे से लटकता मिला। महिला की शादी 11 महीने पहले हुई है। देर रात महिला के मायके परिवार वाले थाना जमालपुर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला का आज सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। पति पर हत्या का आरोप जानकारी मुताबिक मुंडिया कला इलाके में एक 27 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। महिला ने संदिग्ध हालातों में फंदा लगाया है। मृतक महिला के परिजनों का आरोप है कि उसके पति ने महिला की हत्या की है। मृतक महिला की पहचान भावना(27) पत्नी राहुल वासी न्यू गुरु नानक नगर, जमालपुर के रूप में हुई है। मां बोली-दंपती में होती था अक्सर झगड़ा
महिला की माता पुष्प लता का आरोप है कि उनकी बेटी का विवाह राहुल के साथ मार्च 2025 में हुआ था। इसके बाद दंपती के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था। सोमवार को उनकी बेटी के ससुर राधेश्याम ने फोन कर जानकारी दी की। भावना को हार्ट अटैक आया है। उस समय वह खुद हरियाणा में थे। तब पुष्प लता अपनी बेटी के पास लुधियाना पहुंची। लेकिन लुधियाना आकर उन्हें पता चला कि उनकी बेटी की मौत फंदा लगाने से हुई है। रात साढ़े 10 बजे हुआ मामला दर्ज इसके बाद उन्होंने भावना के पति राहुल पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत थाना जमालपुर पुलिस को दी। फिर देर रात साढ़े 10 बजे तक थाना जमालपुर में जाकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। जांच अधिकारी रोहित ने बताया कि फिलहाल महिला के शव को पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *