सर्दी पर लगा ब्रेक, दिन-रात का तापमान बढ़ा:अधिकतम पारा पहुंचा 29 डिग्री, आगामी दिनों में शीतलहर चलने की संभावना

रेगिस्तानी बाड़मेर में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सर्दी से राहत मिलते हुए दिन-रात का तापमान भी चढ़ गया है। न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि रात के समय में ठंड का असर ज्यादा है। सोमवार को सुबह तेज धूप खिलने से सर्दी का असर कम रहा। लगातार उतार-चढ़ाव से लोग परेशान नजर आए। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में फिर से शीतलहर चलने की संभावना है। दरअसल, जिले में लगातार मौसम में बार-बार बदलाव हो रहा है। बीते एक 10 दिनों में अधिकतम तापमान 20 से 30 डिग्री के बीच रहा है। जबकि रात का तापमान 8 से 13 डिग्री तक रहा है। सर्दी के साथ तापमान में में उतार-चढ़ाव हो रहा है। कभी कड़ाके की ठंड तो कभी धूप खिलने के साथ ही हवा थमने से पारा बढ़ रहा है। 17 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया था। अब बढ़कर 12.8 डिग्री पहुंच गया। वहीं दिन का तापमान भी 24.9 डिग्री था बढ़कर 29 डिग्री पहुंच गया है। सोमवार को सुबह हल्का कोहरा छा रहा हे। लेकिन धूप खिलने से कोहरा साफ हो गया। तेज धूप की वजह से सर्दी का असर भी बीते दिनों की अपेक्षा कम नजर आया। लगातार हो रहे मौसम बदलाव की वजह से लोग परेशान हो रहे है। रविवार को अधिकतम पारा 29.0 और न्यूनतम 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज ​किया गया। हालांकि रात में अब भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग ने दो दिन बाद फिर से शीत लहर चलने की संभावना जताई है। तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *