जयपुर | मैन ऑफ द मैच मीत राहुल पारीक (104) के शतक, वशिष्ठ (62) और उत्कर्ष सैनी (50) के अर्धशतक से कोडाई एकेडमी ने अंडर-19 वीर तेजा कप में संस्कार एकेडमी को 81 रन से हराया। कोडाई ने 259/5 रन बनाए। आदित्य वाधवा ने दो विकेट लिए। संस्कार एकेडमी 178 रन पर ऑलआउट हो गई। दर्श पारीक व आरव कुमार ने 42-42 रन बनाए। जतिन सांवरिया ने 3 विकेट और नयन माली व गुणवंश निरवान ने दो-दो विकेट लिए।


