सुरजेवाला के बेटे का विधानसभा क्षेत्र है कैथल भाजपा की ओर से जारी आंकड़ों में बताया कि भरतपुर की सांसद संजना जाटव, चूरू के सांसद राहुल कस्वां और झुंझुनूं के सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला ने राजस्थान की जगह हरियाणा के कैथल जिले में करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपए खर्च किए हैं। यह क्षेत्र कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला से जुड़ा हुआ है। सांसद संजना जाटव ने एमपी-एलएडीएस निधि से 142 कार्य अनुशंसित किए। इनमें से 37 कार्य ही पूर्ण हुए जो कि अलवर जिले में किए गए। भरतपुर जिले में एक भी कार्य पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कैथल विधानसभा में 45 लाख रुपए के कार्य करवाए। बेढ़म ने कहा कि तीनों सांसद नियमों को ताक में रखकर एमपी-एलएडीएस निधि का पैसा कांग्रेस राज्यसभा सांसद सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला के कैथल विधानसभा में खर्च कर रहे हैं। सांसद केवल अनुशंषा करता है : राहुल कस्वां सांसद राहुल कस्वां का कहना है कि एमपी लैड फंड को लेकर सांसद केवल अनुशंषा करता है। यह सही है या गलत, यह देखना जिला प्रशासन का काम है। एमपी लैड फंड का उपयोग आवश्यकतानुसार किया जाता है। जयपुर | प्रदेश में सांसद विकास निधि को लेकर भाजपा व कांग्रेस के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा ने कांग्रेस के 3 सांसदों पर हरियाणा के कैथल में पैसा खर्च करने का आरोप लगाया है। वहीं, कांग्रेसी सांसदों ने इसे भाजपा का दुष्प्रचार बताया है और सब कुछ नियमानुसार ही अनुशंषा होने का दावा किया है। उनकी दलील है कि एमपी लैड फंड को लेकर सांसद केवल अनुशंषा करता है। यह सही है या गलत, यह देखना जिला प्रशासन का काम है। भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर एमपी फंड से विकास कार्यों की सिफारिश से जुड़े आंकड़े और ब्योरा शेयर करते हुए इसे राजस्थान की जनता के साथ धोखा बताया है। वहीं, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि भरतपुर की सांसद संजना जाटव, चूरू के सांसद राहुल कस्वां और झुंझुनूं के सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला ने राजस्थान की जगह हरियाणा के कैथल जिले में करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपए खर्च किए हैं। बेढ़म का आरोप है कि यह राशि कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व को खुश करने और अपना राजनीतिक भविष्य सुरक्षित करने के लिए खर्च की गई, जबकि उनके अपने संसदीय क्षेत्रों में कई विकास कार्य अधूरे पड़े हैं।


