जयपुर | कांग्रेस मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान चलाएगी। प्रदेश कांग्रेस महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष गोविद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में मनरेगा बचाव संग्राम की तैयारी के लिए बैठक 8 जनवरी को तोतूका भवन में होगी। बैठक में एआईसीसी प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित राजस्थान से एआईसीसी पदाधिकारी, कांग्रेस विधायक, विधायक प्रत्याशी, कांग्रेस सांसद, सांसद प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, विधानसभा समन्वयक सहित कांग्रेस के नेता शामिल होंगे।


