धमतरी| खरतुली निवासी मनीषा साहू का चयन सीआईएसएफ में हुआ है। ग्रामीणों ने फूल-माला पहनकर ट्रेनिंग के लिए मनीषा को रवाना किया। मनीषा साहू धमतरी क्षेत्र की पहली लड़की हैं, जिसका चयन सीआईएसएफ में हुआ है। खरतुली की रहने वाली मनीषा साहू पिता शेष कुमार साहू शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है। ग्रामीणों ने स्वागत कर ट्रेनिंग के लिए उसे रवाना किया।


