अजमेर में रेलवे अधिकारी के घर चोरी:दौसा से लौटे तो ताले टूटे मिले; ज्वेलरी और कैश ले गए

अजमेर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रेलवे अधिकारी के घर चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने मकान में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात और 60 हजार नगदी चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित अधिकारी ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दौसा से लौटे तो चोरी का पता चला सिविल लाइन थाना पुलिस के अनुसार कृष्णा वाटिका निवासी कालू सिंह गुर्जर ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने बताया कि वह उत्तर पश्चिम रेलवे मंडल कार्यालय में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत है। वह परिवार सहित अपने पैतृक गांव जिला दौसा चला गया था। पीड़ित अधिकारी ने बताया कि जब वह गांव से वापस अपने घर पहुंचा तो ताले टूटे हुए मिले। समान चेक करने पर 60 हजार नगदी, एक सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, कानों के झुमके और 500 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित अधिकारी ने बताया कि उसके पड़ोस में निर्माणाधीन मकान में कार्य चल रहा है। उसे शक है कि मकान में कार्य कर रहे लोगों ने चोरी की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *