जयपुर में नशीला पदार्थ खिलाकर महिला से रेप:वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, परेशान होकर पुलिस के पास पहुंची पीड़िता

जयपुर की मुहाना थाना पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ रेप करने और ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ गलत काम किया। महिला को जब होश आया तो आरोपी ने उसे बताया कि उस ने उसके साथ गलत काम किया है। इसका उसने वीडियो भी बना लिया है। इस वीडियो के आधार पर आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता की शिकायत पर मुहाना थाना पुलिस ने रवि नाम के युवक के खिलाफ विवाहिता से रेप करने का मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई छगन लाल ने बताया- पीड़ित ने रिपोर्ट दी है, इसमें बताया कि वह करीब चार माह पहले आरोपी रवि के सम्पर्क में आई थी। आरोपी ने उसे बहला कर अपने साथ ले गया। जहां पर आरोपी ने उसे खाने में कुछ वस्तु दी। इसे खाकर वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। उसका गंदा वीडियो भी बनाया। वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया पीड़िता को जब होश आया तो आरोपी ने घटना को लेकर उसे पूरी बात बताई। इस पर आरोपी ने उसे वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करना शुरू किया। घटना के चार माह बाद पीड़िता की ओर से दी गई शिकायत पर आरोपी युवक रवि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी पीड़िता का मेडिकल करवा कर आज उसके कोर्ट के सामने बयान दर्ज किए जाएंगे। घटना को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें आरोपी के सम्भावित ठिकानों पर रेड कर रही हैं। जल्द जांच होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *