टोंक में जिला मुख्यालय समेत जिले के अधिकांश इलाकों में एक बार फिर सोमवार को मौसम बदल गया। एक दिन बाद ही फिर सोमवार सुबह से ही अधिकांश हिस्सों में कोहरा छाया। हालांकि पिछले दिनों के मुकाबले आज जिला मुख्यालय पर कोहरे का असर कम देखा गया। सुबह 8 बजे बाद सूरज निकलने के साथ धीरे-धीरे कोहरे का असर कम होने लगा। सुबह 9 बजे तक कोहरे का असर रहा। इस दौरान वाहन चालकों को फिर से परेशान होना पड़ा। लोगों को सुबह के समय गलन और शीतलहर से भी परेशानी हुई। फिर सूर्य नजर आया तो धीरे-धीरे कोहरा खत्म हुआ और धूप निकली। इससे लोगों को सर्दी, गलन और शीतलहर से काफी राहत मिली। उधर इस बदले मौसम के बावजूद तापमान में बीते 24 घंटे के मुकाबले कोई ज्यादा फर्क दिखाई नहीं दे रहा है। सूर्य निकलने से जिले में आज अधिकतम तापमान रविवार की तरह 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी पिछले 24 घंटे की तरह 13 डिग्री सेल्सियस रहा है। ऐसे में 2 दिन से लोगों को सर्दी का असर कम महसूस हो रहा है। सुबह 9 बजे तक रहा कोहरे का असर
सुबह 8 बजे बाद सूर्य दिखाई दिया। सुबह 9 बजे तक कोहरे का असर रहा। खेतीबाड़ी को लेकर रात में खेतों में सोने वाले किसानों के लिए सूर्य के दर्शन होने से आज दूसरे दिन भी उन्हे सर्दी से राहत मिली है। हालांकि सुबह के समय तो कोहरा छाने से सर्दी का ज्यादा अहसास हुआ।
उधर किसानों का कहना है कि अब कुछ दिन और शीतलहर चलती और सर्दी का असर और बढ़ता तो फ़सले शीतलहर की चपेट में आकर खराब हो जाती।


