ग्लोबल स्पिरिचुअल फेस्टिवल 2025 में राजस्थान का नाम रोशन:नीलकंठ महादेव मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए राव प्रेम सिंह को मिला विशेष सम्मान

दुबई में आयोजित ग्लोबल स्पिरिचुअल फेस्टिवल 2025 में राजस्थान का नाम गौरवान्वित हुआ। सिरोही निवासी और वराह इंफ्रा लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राव प्रेम सिंह को भीनमाल के ऐतिहासिक नीलकंठ महादेव मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य के लिए विशिष्ट सम्मान प्राप्त हुआ। गोवा के सद्गुरु ब्रह्मेशानंदाचार्य ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। नीलकंठ महादेव मंदिर राजस्थान की प्राचीन विरासत है, जिसका इतिहास नागभट्ट प्रथम और अफगान आक्रमणकारी महमूद गजनी से जुड़ा है। अतीत में मंदिर को लूट और विनाश का सामना करना पड़ा, लेकिन आज यह अपने भव्य स्वरूप में पुर्नस्थापित हो चुका है। कार्यक्रम में राजस्थान के अन्य प्रमुख उद्यमी भी उपस्थित रहे। पाली से जितेंद्र जैन (जीतू भाई), जयपुर से कोर आई सॉल्यूशंस के संस्थापक अनिल डिग्गीवाल और ड्राइव डिजिटल के प्रबंध निदेशक प्रकाश मिश्रा ने भी समारोह में शिरकत की। राव प्रेम सिंह ने कहा कि मंदिर का पुनर्निर्माण भारतीय संस्कृति और परंपरा को संरक्षित करने का एक छोटा प्रयास है। ग्लोबल स्पिरिचुअल फेस्टिवल में भारतीय आध्यात्मिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया गया, जिसमें नीलकंठ महादेव मंदिर के पुनर्निर्माण की गाथा ने सभी को गौरवान्वित किया। यह सम्मान न केवल राजस्थान बल्कि समस्त भारत के लिए गर्व का क्षण है, जो हमारी सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की महत्ता को रेखांकित करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *