जयपुर | ग्लोबल वीपीएल लीग में सोमवार को राइजिंग स्टार्स, वीटीसी रॉयल और रेलमगरा रॉयल्स ने जीत दर्ज की। राइजिंग स्टार्स ने रेलमगरा रॉयल्स को 3 विकेट से हराया। रेलमगरा ने 69 रन बनाए। मैन अॉफ द मैच परांशु विजय ने 6 रन पर 4 विकेट लिए। राइजिंग स्टार्स ने 12.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरे मैच में वीटीसी रॉयल ने पिंकसिटी इलेवन को 7 विकेट से हराया। पिंकसिटी ने 73 रन बनाए। भानु विजय ने 14 पर 3 और विनीत विजय ने 7 पर 2 विकेट लिए। वीटीसी रॉयल ने 3 विकेट पर 74 रन बना मैच जीत लिया। शुभम विजय ने नाबाद 34 रन बनाए। अंतिम लीग मैच में रेलमगरा रॉयल्स ने टोंक ब्लास्टर्स को 72 रन से हराया। रेलमगरा 8 विकेट पर 123 रन बनाए। कमलेश विजयवर्गीय ने 35 रन बनाए। टोंक ब्लास्टर्स मात्र 51 रन पर सिमट गई। आयुष विजय ने 6 रन पर 5 विकेट लेकर मैच को एकतरफा बना दिया। जूनियर पियूष विजय ने 4 विकेट लिए।


