फाजिल्का रेलवे स्टेशन पर मिला बुजुर्ग का शव:भगवा रंग के कपड़े पहने, पहचान नहीं हुई, फिरोजपुर जाने वाली ट्रेन में था

फाजिल्का रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति का शव मिला है। रेलवे पुलिस के एएसआई प्रगट सिंह के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष थी और वह भगवा रंग के कपड़े पहने हुए था। शव फाजिल्का से फिरोजपुर जाने वाली डीएमयू ट्रेन संख्या 74974 के डिब्बा नंबर 058075 में मिला। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव मिलने के समय व्यक्ति ने भगवा रंग की चादर ओढ़ी हुई थी, स्पोर्ट्स शू में काली जुराब और खाकी रंग का ब्लेजर पहना हुआ था। उसकी शारीरिक बनावट पतली-दुबली थी, कद लगभग 5 फीट 8 इंच था। मृतक के सिर के बाल लंबे थे और दाढ़ी रखी हुई थी। रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पहचान एवं पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवाया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और मृतक की पहचान के लिए प्रयासरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *