मनाली में अटल टनल में ओवरटेकिंग, 4 वाहनों का चालान:दिल्ली, हरियाणा व दूसरे प्रदेशों से आए टूरिस्ट; 14 हजार रुपए जुर्माना

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मनाली पुलिस ने अटल टनल रोहतांग के अंदर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चार पर्यटक वाहनों पर 14 हजार रुपए का चालान किया है। ये वाहन दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के थे। पुलिस ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेने के बाद की। वायरल वीडियो से खुली लापरवाही वायरल वीडियो में अटल टनल रोहतांग के अंदर ट्रैफिक जाम के दौरान कुछ वाहन कतार तोड़कर सड़क के किनारे बने फुटपाथ से आगे निकलते हुए दिखाई दे रहे थे। बाहरी राज्यों से मनाली और लाहौल घूमने आने वाले पर्यटक अक्सर यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाते हैं। सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान वीडियो का संज्ञान लेते हुए मनाली पुलिस ने अटल टनल रोहतांग में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहनों की पहचान की। इसके बाद मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 और 179 के तहत चार वाहनों के खिलाफ चालान जारी किए गए। प्रत्येक वाहन पर 3,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। पुलिस ने दी सख्त चेतावनी डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अटल टनल रोहतांग के अंदर ओवरटेकिंग सख्त वर्जित है और वाहनों के लिए गति सीमा भी निर्धारित की गई है। सीसीटीवी से हो रही लगातार निगरानी टनल में लगे सीसीटीवी कैमरों से यातायात नियमों की लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें ताकि अटल टनल में सुरक्षित और सुचारु यातायात व्यवस्था बनी रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *