दौसा में कोहरा और कड़ाके की ठंड:न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, स्कूलों में 8वीं क्लास तक आज और कल की छुट्टी

दौसा जिले में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। मंगलवार सुबह 9 बजे तक विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। कोहरे के कारण एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर यातायात की गति बेहद धीमी हो गई, वाहन चालकों को फॉग लाइट का सहारा लेना पड़ा। मौसम की ठंडक और कोहरे के असर से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। छात्रों को मिली राहत, कक्षा 8 तक दो दिन अवकाश जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों का 6 और 7 जनवरी का अवकाश घोषित किया गया है। सीडीईओ ने सभी सीबीईओ, पीईईओ और यूसीईओ को आदेश की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए हैं। तापमान में गिरावट, सर्दी का असर बढ़ा मौसम विभाग के अनुसार जिले में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आगामी तीन दिनों तक तापमान स्थिर रहने की संभावना है, जिससे कड़ाके की ठंड और कोहरे का असर बना रहेगा। जनजीवन प्रभावित, लोग ठंड से बचाव में लगे नए साल की शुरुआत से ही दौसा में सर्दी लगातार बढ़ रही है। ठंडी हवाओं और घने कोहरे के कारण शीतलहर का प्रकोप महसूस किया जा रहा है। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव, गर्म कपड़े और अन्य तरीके अपनाते हुए देखे जा रहे हैं, लेकिन राहत की उम्मीद अभी कम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *