सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र सहित आसपास की ग्रामीण इलाकों में मंगलवार सुबह घना कोहरा देखा गया। इस दौरान यहां विजिबिलिटी करीब 20 मीटर तक रही। सवाई माधोपुर में पिछले 3-4 दिनों से जबरदस्त ठंड पड़ रही है। यहां पर लगातार कोहरे के चलते सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं, जिससे गलन महसूस हो रही है। गलन बढ़ने के साथ ही शीतलहर लोगों को कंपकंपी छुड़ा रही है। सवाई माधोपुर में सोमवार को सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर पहुंच गया। सवाई माधोपुर में सप्ताहभर का तापमान सवाई माधोपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसा रहेगा सवाई माधोपुर में आगामी दिनों में मौसम मौसम विभाग की ओर से 6 जनवरी मंगलवार को शीतलहर और घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यहां पूरे दिन शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिन तक यहां इसी तरह कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। सवाई माधोपुर में आने वाले दिनों में पारा और नीचे आने की संभावना है।


