सीकर में पटवारियों का विरोध-प्रदर्शन:बोले- सरकार 10 सूत्री मांगे नहीं मान रही, प्रदेश में करेंगे आंदोलन

राजस्थान पटवार संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर आज 10 सूत्री मांगों को लेकर सीकर जिला कलेक्ट्रेट पर पटवारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। पटवारियों ने डाक बंगला से लेकर, स्टेशन रोड कल्याण सर्किल होते हुए कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली भी निकाली। इस दौरान पटवारियों ने कलेक्ट्रेट के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुर्दाबाद के नारे लगाए। सीकर पटवार संघ के जिलाध्यक्ष शीशराम चाहर ने बताया- प्रदेश भर के पटवारी 10 सूत्री लंबित मांगों को लेकर 13 जनवरी से कार्य बहिष्कार कर रहे हैं और सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सरकार पूर्व में किए गए समझौते को अभी तक लागू नहीं कर रही जिसके चलते प्रदेश के पटवारियों में आक्रोश है। पटवारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सरकार उनकी 10 सूत्री मांगें नहीं मान लेती तब तक पटवारियों की पेन डाउन हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा- अगर समय रहते सरकार मांग नहीं मानती है तो जयपुर में बड़ा आंदोलन कर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी और चक्का जाम किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। इन मांगों के निस्तारण की मांग की

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *