श्रीगंगानगर में 6 घंटे बिजली रही गुल:लोग होते रहे परेशान, 2 दिन पहले भी कई घंटे बंद रही थी सप्लाई

श्रीगंगानगर में पॉश कॉलोनी ऋद्धि-सिद्धि एनक्लेव फर्स्ट में इन दिनों बिजली का संकट बना हुआ है। दो दिन पहले शनिवार को भी यहां लगभग पूरी रात बिजली गुल रही थी, वहीं सोमवार को एक बार फिर बिजली संकट का असर नजर आया।
सुबह करीब 8 बजे शुरू हुआ अघोषित बिजली कट दोपहर करीब डेढ़ बजे बाद सही किया गया। इससे जहां दैनिक कामकाज प्रभावित हुआ, वहीं व्यावसायिक गतिविधियों पर भी इसका असर पड़ा।
कॉलोनी में कई दुकानें, मॉल और बड़े शोरूम हैं। ऐसे में बिजली कटौती से सभी को परेशानी का सामना पड़ा। घरों में पानी सप्लाई पर भी बिजली कटौती का असर नजर आया। दो दिन पहले भी गुल हुई थी बिजली
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कॉलोनी में 2 दिन पहले भी इसी तरह से बिजली गुल रही थी। शनिवार को भी लगभग पूरी रात बिजली गुल रहने से लोग परेशान हुए थे। सोमवार को एक बार फिर बिजली गुल रहने से कॉलोनी के लोगों ने जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारियों से संपर्क साधना शुरू किया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया। मॉल और शोरूम में काम पर असर
कॉलोनी के मेन गेट के पास बाहर की तरफ बने होटल, मॉल, दुकानों में कामकाज पर बिजली कटौती का असर नजर आया। यहां दोपहर तक जनरेटर या अन्य इंमरजेंसी पॉवर सप्लाई से काम चलाया गया। वहीं कॉलोनी में रह रहे परिवारों के कामकाज पर भी बिजली कटौती का असर पड़ा। सुबह के समय बिजली से संचालित गीजर, ओवन और टोस्टर जैसे उपकरणों का उपयोग नहीं होने से नहाने से नाश्ते तक का काम प्रभावित हुआ। वहीं दोपहर तक पानी का स्टोरेज खत्म हो जाने से लोगों को परेशानी हुई। दोपहर बाद बिजली आई तो लोगों ने राहत की सांस ली। जोधपुर डिस्कॉम के एईएन सिटी फर्स्ट पंकज जोशी ने बताया कि कॉलोनी में सोमवार सुबह से 33 केवीए लाइन में फॉल्ट से बिजली गुल रही। इसे दूर करने के लिए प्रयास शुरू कर इसे दोपहर में सुचारू करवाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *