फरीदकोट पुलिस अलर्ट, बाजारों में हाईटेक नाकाबंदी:175 कर्मियों ने की वाहनों की जांच, एसपी ने किया निरीक्षण

पंजाब के फरीदकोट जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। फरीदकोट पुलिस ने पूरे जिले में स्पेशल नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में आने-जाने वाले हर वाहन की गहनता से जांच की गई। एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन के निर्देशों पर जिले के सभी इंट्री प्वाइंट्स, मुख्य चौक-चौराहों, संवेदनशील इलाकों और बाजारों में हाईटेक नाके लगाए गए। वाहनों को रोककर ली तलाशी नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने कारों, मोटरसाइकिलों और अन्य वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली, वहीं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। इस दौरान वाहनों के कागजात और पहचान संबंधी दस्तावेजों की भी जांच की गई। चेकिंग अभियान की निगरानी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई। शहर में शांति बनाए रखना उद्देश्य एसपी मनविंदर बीर सिंह ने विभिन्न नाकों का निरीक्षण करते हुए बताया कि यह कार्रवाई पंजाब पुलिस के डीजीपी के दिशा-निर्देशों के तहत की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की सतर्कता से ड्यूटी करने की हिदायत एसपी मनविंदर बीर सिंह ने बताया कि अभियान में जिले के सभी डीएसपी और संबंधित थाना प्रभारियों समेत 175 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस टीमों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आम नागरिकों से पुलिस जांच में सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। फरीदकोट पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह के चेकिंग अभियान जारी रहेंगे, ताकि अपराध और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *