अंवरी | नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-12 व 15 में नाली निर्माण एवं सीसी रोड कार्यों का भूमिपूजन हुआ। अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति जैन, उपाध्यक्ष विष्णु साहू, पार्षद गौतमी पटेल, पार्षद छबि लाल पटेल थे। नपं अध्यक्ष ज्योति जैन ने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए परिषद प्रतिबद्ध है। सभी वार्डों में आवश्यकता के अनुसार मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उपाध्यक्ष विष्णु साहू ने निर्माण कार्यों से आमजन को होने वाले लाभ को बताया। पार्षद गौतमी पटेल ने कहा कि इन कार्यों से वार्डवासियों को स्वच्छता व आवागमन में सुविधा मिलेगी। नाली निर्माण, कांक्रीटीकरण से वार्ड की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। इस अवसर पर ढेलू पटेल, संतोष पटेल, यशवंत पटेल, मोहन साहू, तीजबाई साहू, रोशनी पटेल, उषा पटेल, सुधा साहू, पार्षद छबिलाल निर्मलकर, नेतू पटेल आदि उपस्थित थे।


