दर्रा-खर्रा में संगीतमय भागवत कथा 9 जनवरी से

आमदी/पलारी | गुरूर ब्लॉक के दर्रा (खर्रा) में श्रीराधा-कृष्ण महिला समिति द्वारा ग्रामवासियों के सहयोग से 9 जनवरी से 17 जनवरी तक संगीतमय भागवत पुराण का आयोजन किया है। कथावाचक पं अमित झा ओंकारेश्वर शिव मंदिर पलारी होंगे। ग्रामीण मुकेश साहू ने बताया कि 9 जनवरी को प्रथम दिन शाम 4 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। वेदी पूजन स्थापना, गोकर्ण उपाख्यान होगा। 10 जनवरी को श्रीमद्भागवत रचना, सुखदेव जन्म, परीक्षित जन्म, 11 को वराह अवतार, कपिल चरित्र, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, 12 को भरत चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, समुद्र मंथन, 13 को श्रीराम जन्म, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 14 को श्रीकृष्ण बाल लीला, प्रेम लीला, 15 को गोवर्धन लीला, कंस वध, रुक्मणी मंगल चरित्र, 16 को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, चढ़ोत्तरी के बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी। 17 जनवरी को अंतिम दिन गीता प्रवचन, तुलसी वर्षा, हवन-पूजन के साथ कपिला तर्पण होगा। कथा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 तक चलेगा। उसके बाद भोजन प्रसादी भंडारा फिर दोपहर 2.30 से 5.30 तक कथा होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *