जयपुर में बनेगा देश का सबसे बड़ा डेटा सेंटर:केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान रीजनल AI इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस में की घोषणा, कहा- जल्द होगा भूमि पूजन

जयपुर में राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट-2026 के तहत सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में राजस्थान AI इंपैक्ट कॉन्फ्रेंस चल रही है। कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, अश्विनी वैष्णव, उद्योग एवं आईटी मंत्री राजस्थान सरकार कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी मौजूद हैं। कार्यक्रम की थीम “AI- सबकी पहुंच में, सबके लिए” रखी गई है। कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भजनलाल कर रहे हैं। जबकि सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जयपुर में देश का सबसे बड़ा डेटा सेंटर की बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इसका जल्द ही भूमि पूजन किया जाएगा। कहा कि लघु उद्योग भारती के माध्यम से 5 हजार युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। कॉन्फ्रेंस में राजस्थान सरकार की AI/ML पॉलिसी 2026 को लेकर चर्चा हो रही है, इसमें AI आधारित नए पब्लिक प्लेटफॉर्म, उद्योगों को AI अपनाने के लिए दिए जाने वाले विशेष प्रोत्साहन और सरकारी सेवाओं में AI के ज्यादा इस्तेमाल से जुड़े बिंदुओं को रखा गया है। सरकार का फोकस है कि आम लोगों तक AI आधारित सेवाएं आसान और सुलभ तरीके से पहुंच सकें। कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स और स्टार्टअप प्रतिनिधि शामिल हुए। कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, केंद्रीय AI मिशन के CEO अभिषेक सिंह, आईटी सचिव डॉ. रवि सुरपुर और आईटी कमिश्नर हिमांशु गुप्ता मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्कूल, IT और विश्वविद्यालयों में AI एजुकेशन को बढ़ावा देने की रणनीति भी सामने रखी गई है। इसके तहत अगले चरण में 50,000 से ज्यादा युवाओं और 20,000 से ज्यादा सरकारी अधिकारियों को AI से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा बूटकैंप, हैकेथॉन और इनोवेशन चैलेंज जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए AI इनोवेशन को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। कॉन्फ्रेंस में नीति निर्धारक, टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स, स्टार्टअप्स और स्टूडेंट्स की भागीदारी रहेगी, जहां राजस्थान में AI इकोसिस्टम को मजबूत करने को लेकर विचार साझा किए जाएंगे। इसके साथ ही राजस्थान में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हो रहे एआई हैकाथॉन का समापन होगा। 36 घंटे अनवरत चलने वाले हैकाथॉन में राजस्थान के स्टार्टअप्स के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के कार्मिक भी सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं। राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 के अंतर्गत हो रहे एआई हैकाथॉन में 400 प्रतिभागी भाग ले रहे है। इनमें स्टार्ट-अप्स से 30 टीमें एवं 120 प्रतिभागी तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग से 70 टीमें एवं 280 प्रतिभागी शामिल हैं। हैकाथॉन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को प्रथम पुरस्कार 1.50 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये एवं तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये की घोषणा की जाएगी, जिससे नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा। ये खबर भी पढ़िए नगर निगम की अनदेखी से जयपुर शहर बन रहा डंपिंग-यार्ड:शिकायतों के बावजूद नहीं हो रहा समाधान, जनता बोली- मूक दर्शक बना प्रशासन राजधानी जयपुर में नगर निगम की लापरवाही के चलते सफाई व्यवस्था लगातार चरमराती जा रही है। शहर के कई वार्डों में सड़कों, गलियों, पार्कों और नालियों के आसपास कचरे के ढेर लगे हुए हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि पूरा शहर धीरे-धीरे डंपिंग यार्ड में तब्दील होता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर निगम में शिकायतें दर्ज करवाई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। (पढ़िए पूरी खबर )

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *