पाकुड़ के शहरकोल स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में धर्म रक्षा निधि संग्रहण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विहिप के प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह और बजरंग दल प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने कहा कि धर्म रक्षा निधि संग्रहण एक महत्वपूर्ण कार्य है और जिले को दिए गए लक्ष्य को हर हाल में पूरा करना है। उन्होंने पाकुड़ जिले में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए युवाओं को एकजुट करने और नियमित रूप से हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करने का आह्वान किया। गौ रक्षा के विषय पर भी विशेष मार्गदर्शन बजरंग दल प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने जिले भर में बालोपासना केंद्र खोलने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने गौ रक्षा के विषय पर भी विशेष मार्गदर्शन दिया। बैठक में संगठन की गतिविधियों और बजरंग दल के कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई। कार्यक्रम में परिषद के संरक्षक श्याम यादव, जिला उपाध्यक्ष उदय सिंह, जिला मंत्री अरविंद घोष, बजरंग दल विभाग संयोजक संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


