मालीघोरी में नवयुवक क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में 6 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें जिलेभर की कई टीमों ने भाग लेकर खेल के प्रति उत्साह व प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया। धौंराभाठा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अव्वल स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को 10 हजार रुपए और विनर कप से सम्मानित किया गया। स्पर्धा में सोरली की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और उन्हें 7001 रुपए एवं विनर कप आयोजक समिति की ओर से प्रदान किया गया। कोरगुड़ा की टीम को तीसरा स्थान मिला और उन्हें 3001 रुपए इनाम दिया गया।


