अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त:GPM में 150 क्विंटल धान भी बरामद, मध्य प्रदेश से लाया जा रहा था

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में धान के अवैध परिवहन और विपणन पर अंकुश लगाने के लिए विशेष जांच दल ने बड़ी कार्रवाई की है। यह अभियान जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। जिला स्तरीय विशेष जांच दल के नोडल अधिकारी शेष नारायण जायसवाल, उमेश चौहान, संजय तिवारी, राहुल राजपूत और जनार्दन मंडल की संयुक्त टीम ने सारबहरा और हर्री क्षेत्र में जांच की। इस दौरान अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा धान जब्त किया गया। जांच के दौरान पांच वाहन जब्त किए गए, जिनमें माजदा ट्रक (CG 04 NT 2387), दो पिकअप (MP 65 AG 2354, MP 18 TC 0498), एक अन्य पिकअप (CG 31 A 7319) और एक ट्रैक्टर (CG 31 C 3005) शामिल हैं। इन वाहनों में दो व्यापारियों की ओर से मध्य प्रदेश से लाया गया लगभग 150 क्विंटल धान बरामद किया गया। यह धान छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी थी। जब्त किए गए धान और सभी वाहनों को गौरेला थाना प्रभारी को सौंप दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से शासन को लगभग 4,65,000 रुपए की संभावित राजस्व क्षति से बचाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *