शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक कर्मचारियों की पदोन्नति:संस्थापन अधिकारी के 351और प्रशासनिक के 799 कर्मचारियों का प्रमोशन

शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर में कार्यरत संस्थापन अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के पदों पर पदोन्नति कर दी है। अब इनके पदस्थापन की तैयारी की जा रही है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय और प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय के अलावा प्रदेशभर के कार्यालयों में इनका पदस्थापन अगले कुछ दिनों में शुरू हो सकता है। पिछले दिनों कर्मचारियों ने आंदोलन करके पदोन्नति की मांग की थी। नियमित पदोन्नति की गई निदेशालय से जारी आदेश में संस्थापन अधिकारी 351और प्रशासनिक अधिकारी 799 पदों पर नियमित पदोन्नति की गई है। अब वर्ष 2024-25 तक की पदोन्नति हो गई है। जयपुर में शिक्षा संकुल में शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल, निदेशक आशीष मोदी, संयुक्त शासन सचिव मनीष गोयल एवं संयुक्त शासन सचिव दिनेश शर्मा की कमेटी ने पदोन्नति प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया। धरने के परिणाम सामने आ रहे शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि 54 दिनों तक दिए धरने के परिणाम आ रहे हैं। शिक्षा विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों की विभागीय पदोन्नति प्राथमिकता है। आज संस्थापन अधिकारियों 351 और प्रशासनिक अधिकारियों की 799 पदों पर वर्ष 2024-25 की नियमित डीपीसी अब तक कि सबसे बड़ी डीपीसी हो गई है। संघ के संरक्षक मदन मोहन व्यास और राजेश व्यास ने इस निर्णय का स्वागत किया है। व्यास ने बताया कि पदोन्नति के लिए संघ ने 20 फुट लंबा ज्ञापन दिया। 54 दिन धरना दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *