सोनाबाल स्कूल में एचएम ने कराया न्योता भोज

कोंडागांव| शासकीय जनपद प्राथमिक शाला सोनाबाल, जो कि क्षेत्र की वरिष्ठतम शैक्षणिक संस्था मानी जाती है, में प्रधान अध्यापक ईश्वरी कौमार्य ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए न्यौता भोज का आयोजन कर एक अनुकरणीय पहल की। यह विद्यालय संकुल क्षेत्र सोनाबाल अंतर्गत स्थित है। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को प्रेमपूर्वक पूड़ी, मटर-पनीर मसाला, चावल एवं मिश्रित दाल परोसी गई। दोनों विद्यालयों के कुल 85 छात्र-छात्राओं ने इस स्नेहपूर्ण भोज का आनंद लिया। कार्यक्रम में संकुल समन्वयक जगतराम शोरी, शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधान अध्यापक पुरूषोत्तम दीक्षित, शिक्षकगण हेमदेतेश्वर पटेल, सुरेश कुमार चंद्रवंशी, शिक्षिकाएं श्वेता साहू, पूनम ठाकुर, हितेंद्र कुमार श्रीवास सहित भृत्य एवं स्वीपरगण की उपस्थिति रही। इस अवसर को और भी शैक्षणिक रूप से सार्थक बनाते हुए प्रधान अध्यापक ईश्वरी कौमार्य ने संस्था को ज्यामितीय आकृतियों पर आधारित स्वनिर्मित सहायक शिक्षण सामग्री भेंट की, जिससे बच्चों की समझ और रुचि को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं उपस्थित शिक्षकवृंद ने प्रधान अध्यापक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *