अम्बेडकर DBT वाउचर योजना, आवेदन की तिथि बढ़ाई:31 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन, अब तक लक्ष्य के अनुसार नहीं भरे फॉर्म

झालावाड़ में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अब 31 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। विभाग के उप निदेशक रामनिवास यादव ने बताया कि पूर्व में निर्धारित अंतिम तिथि को छात्रों द्वारा लक्ष्य के अनुसार ऑनलाइन आवेदन पत्र नहीं भरे जाने के कारण बढ़ाया गया है। ऑनलाइन पोर्टल 31 जनवरी 2026 तक खुला रहेगा। इसी क्रम में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 12 जनवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, झालावाड़ में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के उपनिदेशक ने बताया कि मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा की तीन प्रतियां, तीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड, दसवीं की अंकतालिका, तथा आईटीआई उत्तीर्ण की अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र की छायाप्रतियां लाना अनिवार्य है। यहां अभ्यर्थियों का पंजीकरण कर अप्रेंटिसशिप के लिए नियोजन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *