SMS प्रशासन की खुली नींद:तैयार होने के बाद भी बंद पड़ी लिफ्ट को किया चालू; भास्कर की खबर के बाद मरीजों को मिली राहत

सवाई मानसिंह (एसएमएस) हॉस्पिटल में आखिर लम्बे समय से बंद पड़ी लिफ्ट आज चालू हो गई। दैनिक भास्कर डिजिटल में चली खबर के बाद प्रशासन ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए मरीज हित में लिफ्ट का संचालन दोपहर बाद शुरू करवाया। करीब एक महीने से ये ​नई लिफ्ट बनकर तैयार थी, लेकिन रखरखाव कॉन्ट्रेक्ट (एएमसी) नहीं होने और फीता कटवाने के कारण इसे पीडल्ब्यूडी सेक्शन के मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज (MIOC) ने चालू करने से रोक रखा था। भास्कर में चली खबर के बाद SMS प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी और SMS हॉ​स्पिटल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने संज्ञान लेते इस लिफ्ट को आज दोपहर बाद मरीजों के लिए शुरू करवा दिया। आपको बता दें कि मैन बिल्डिंग में मौजूद 12 नंबर हॉल (सीटी-एमआरआई सेंटर के पास) से पहले बनी ये लिफ्ट प्लास्टिक सर्जरी, रूमेटोलॉजी और जनरल मेडिसिन के कुल 9 वार्डों में भर्ती करीब 100 मरीजों को लाने, ले-जाने में अहम उपयोगी है। लेकिन पिछले करीब पौने दो साल से यह लिफ्ट खराब होने के बाद बंद पड़ी थी। खराब होने के कारण इन यूनिटों में भर्ती होने वाले मरीजों को ट्रॉली या व्हील चेयर से रैम्प के जरिए एक से लेकर चौथी मंजिल तक ले जाना पड़ता था। वहीं कुछ मरीजों को तो पैदल चलकर वार्डो तक पहुंचना पड़ता था। 6 माह से ज्यादा से से चल रहा काम किसी संस्था की ओर से सीएसआर फंड से 50 लाख रुपए हॉस्पिटल प्रशासन को दिए गए, जिसके बाद इस जगह पर नई लिफ्ट लगाने का काम शुरू करवाया गया। यह काम करीब 6 माह चला और अब पूरा हुआ है। काम पूरा हुए करीब एक माह होने वाला है, लेकिन पीडब्ल्यूडी से जुड़े अधिकारी इसे शुरू नहीं कर रहे थे। इसके पीछे कारण वार्षिक रखरखाव का टेंडर नहीं होना और किसी जनप्रतिनिधि से इसका लोकार्पण करवाना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *