खून से लथपथ मिला युवक का शव:हत्या की आशंका, देर रात निकला था घर से

प्रतापगढ़ के जलोदा जागीर थाना क्षेत्र के हड़मतिया मोड़ के पास एक युवक का शव सड़क से लगभग 50 मीटर दूर खून से लथपथ हालत में मिला है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे हत्या का मामला बताया है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मृतक के एक साथी ने जलोदा पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद थानाधिकारी पुराराम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छोटीसादड़ी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। डीएसपी रामेश्वर लाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से शराब की बोतलें और बाइक मिली पुलिस के अनुसार, मृतक के साथ रात के समय कुछ युवक मौजूद थे। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एमओबी यूनिट और एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। मौके से शराब की बोतलें और एक क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल मिली है, जिसका अगला हिस्सा टूटा हुआ है। आधी रात के समय घर से निकला था युवक मृतक की पहचान बड़ीसादड़ी के करमदिया खेड़ा निवासी देवेंद्र पुत्र नंदा मीणा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि देवेंद्र मीणा रात को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। देर रात फोन करने पर उसका मोबाइल बंद मिला। पुलिस फिलहाल जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *