4 साल से बंद है वन धन विकास केंद्र का निर्माण

नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत बेनूर में वन विभाग कॉलोनी के समीप बनाए जा रहे वन धन विकास केंद्र का निर्माण पिछले चार वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। केंद्र की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। भवन की छत पर लगी सीमेंट शीट हवा में उड़कर इधर-उधर बिखर चुकी हैं, वहीं परिसर में झाड़-झंखाड़ और पेड़-पौधे उग आए हैं। चारों ओर गंदगी पसरी हुई है, जिससे यह स्थान असुरक्षित और उपेक्षित नजर आ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि वन धन विकास केंद्र का उद्देश्य वनोपज के संग्रहण और आदिवासियों की आजीविका को बढ़ावा देना था, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते यह योजना कागजों तक सीमित रह गई है। हैरानी की बात यह है कि न तो जिला स्तर के अधिकारी और न ही बेनूर में पदस्थ वन विभाग के कर्मचारी इसकी मरम्मत या निर्माण पूर्ण कराने की सुध ले रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द कार्य पूर्ण कराने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *